Oppo Reno 8T 4G वेरियंट की स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगा 100 मेगापिक्सल का कैमरा
अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo Reno 8T 4G के साथ 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। ओप्पो के इस फोन को 100 मेगापिक्सल के ओमनीविजन रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के होंगे।

विस्तार
ओप्पो के नए फोन Oppo Reno 8T 4G के फीचर्स लीक हो गए हैं। Oppo Reno 8T 4G की लॉन्चिंग अगले महीने भारत में होने वाली है। भारत के अलावा Oppo Reno 8T 4G की लॉन्चिंग यूरोप और इंडोनेशिया में भी होने वाली है। Appauls की एक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Reno 8T में मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर मिलेगा।
इसके अलावा फोन को 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा और 120Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। डिस्प्ले के साथ 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo Reno 8T 4G के साथ 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। ओप्पो के इस फोन को 100 मेगापिक्सल के ओमनीविजन रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के होंगे।
फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 मिलेगा। फोन के साथ पंचहोल डिजाइन मिलेगी और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। कहा जा रहा है कि Oppo Reno 8T 4G को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Oppo Reno 8T 4G में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन के वेगन लेदर बैक पैनल के साथ पेश किया जा सकता है और इसकी लॉन्चिंग मिडनाइट ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर में होगी। वॉटर रेसिस्टेंट के Oppo Reno 8T 4G को IP54 की रेटिंग मिल सकती है और इसका कुल वजन 180.7 ग्राम हो सकता है।
- अपने फोन में ऐसे एक्टिवेट करें जियो का 5G नेटवर्क
- Pathaan Movie: ICE और IMAX फॉर्मेट में रिलीज हो रही है शाहरुख की पठान, बदल जाएगा फिल्म देखने का अंदाज
- घरेलू कंपनी Elista ने लॉन्च किया टावर स्पीकर, 65 वॉट का है ऑडियो आउटपुट
- Jio True 5G: 184 शहरों में पहुंचा जियो 5G, अब तक नहीं कर पा रहें हैं इस्तेमाल, तो ऐसे करें एक्टिवेट