Facebook: ये नौ एप्स चुरा रहे हैं फेसबुक यूजर्स का पासवर्ड, तुरंत करें फोन से डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Jul 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
facebook users these nine apps deleted your phone stealing in password user id
फेसबुक: facebook password - फोटो : pixabay

    एंड्रॉयड एप के साथ हमेशा सिक्योरिटी का खतरा बना रहता है। जब से थर्ड पार्टी लॉगिन की सुविधा मिली है तब से इसमें और इजाफा हुआ है। आमतौर पर हम बिना सोचे समझे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किसी एप में लॉगिन कर देते हैं, लेकिन यही एप डाटा चोरी भी करते हैं। कई बार कोई सिक्योरिटी एजेंसी इसका खुलासा कर देती है तो कई बार पता ही नहीं चलता। अब नौ ऐसे एप्स के बारे में पता चला है जो फेसबुक एप यूजर्स का पासवर्ड और अकाउंट डीटेल चोरी कर रहे थे। Doctor Web नाम के एक मैलवेयर एनालिस्ट ने 10 ऐसे एप्स के बारे में बताया है जो कि फेसबुक का डाटा चोरी कर रहे थे, इनमें से नौ एप्स अभी भी गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं, हालांकि धीरे-धीरे इन्हें हटाया जा रहा है। ये सभी एप्स आपके लिए खतरनाक हैं। इन्हें तुरंत फोन से डिलीट करना चाहिए। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में...

    PIP Photo
    PIP Photo - फोटो : PLAY STORE

    PIP Photo

    PIP Photo एक फोटो एडिटर एप है जिसे Lillians ने डेवलप किया है। इस एप को 5,000,000 से अधिक बार एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड किया गया है।

    Processing Photo
    Processing Photo - फोटो : PLAY STORE

    Processing Photo

    यह भी एक फोटो एडिटिंग एप है और इसे भी 5,000,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप को hikumburahamilton ने डेवलप किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें