Jio ने दिया बड़ा तोहफा, फीचर फोन से कर सकेंगे UPI पेमेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Aug 2020 06:21 PM IST
Jio Pay UPI support now available to Jio Phone users in India
Jio Phone - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने अपने Jio Phone यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए यूपीआई (UPI) का सपोर्ट देना शुरू कर दिया है यानी अब जियो फोन यूजर्स भी स्मार्टफोन यूजर्स की तरह यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। इस फीचर की टेस्टिंग पिछले एक साल से हो रही थी।

    बीजीआर की रिपोर्ट के मुताबिक जियो फोन यूजर्स को यूपीआई का सपोर्ट जियोपे में एप में मिल रहा है। फिलहाल यह फीचर कुछ यूजर्स को ही मिला है लेकिन धीरे-धीरे इसे अन्य लोगों के लिए भी जारी किया जाएगा। जियोपे में यूपीआई के सपोर्ट के लिए जियो ने NPCI के साथ साझेदारी की है।

    जियोपे में यूपीआई का सपोर्ट मिलना एक बड़ी बात है, क्योंकि फीचर फोन से डिजिटल पेमेंट एक मुश्किल काम है लेकिन जियो ने इसे कर दिखाया है। जियो फोन को साल 2017 में लॉन्च किया गया था जो कि एक 4जी फीचर फोन है।

    जियो फोन यूजर्स अब जियोपे के जरिए यूजर्स के नाम पर क्लिक करे पैसे भेज सकते हैं, बिल का भुगतान कर सकते हैं और मोबाइल भी रिचार्ज कर सकते हैं। पूरी लेनदेन बैंक से ही होगी। जियोपे भी गूगल पे जैसे एप्स की तरह काम करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें