Poco के इस सस्ते फोन को खरीदने का आज है मौका, मिलेगा 48MP का कैमरा

यदि आपको भी पोको के स्मार्टफोन पसंद हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज यानी 18 अगस्त को आपके पास पोको के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Poco M2 Pro को खरीदने का मौका है। Poco M2 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। इस फोन में स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर (साइड-माउंटेड) मिलेगा।

Poco M2 Pro की कीमत
Poco M2 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,556 रुपये प्रति माह नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को ब्लू, ग्रीन, ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

Poco M2 Pro की स्पेसिफिकेशन
पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।