Realme C15 और Realme C12 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Aug 2020 03:25 PM IST
सार

8,999 रुपये है शुरुआती कीमतRealme C15 में मिलेंगे चार रियर कैमरेदोनोंं फोन में मिलेगी फास्ट चार्जिंगरिवर्स चार्जिंग से लैस हैं दोनों फोन

Realme C15 and Realme C12 smartphone launch in india today price and specifications
Realme c12 and Realme c15: - फोटो : amarujala

    Realme C12 और Realme C15 भारत में लॉन्च हो गए हैं। दोनों फोन में खास अंतर तो नहीं, बस कैमरे का फर्क है। Realme C15 में जहां चार रियर कैमरे हैं, जबकि Realme C12 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं दोनों फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    realme c15
    realme c15 - फोटो : amarujala

    Realme C12, Realme C15 की कीमत

    Realme C12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं Realme C15 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। दोनों फोन पावर ब्लू और पावर सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेंगे। Realme C12 की बिक्री 24 अगस्त से और Realme C15 की बिक्री 27 अगस्त से शुरू होगी।

    helio g35
    helio g35 - फोटो : amarujala

    Realme C15 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन को इंडोनेशिया में पहले लॉन्च कर दिया गया है जिसके मुताबिक रियलमी सी15 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी तक रैम मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें