जियो ने लॉन्च किया Jio Gate, अपार्टमेंट की हर जरूरत का रहेगा लेखा-जोखा
विज्ञापन

रिलायंस जियो ने टेलीकॉम के साथ-साथ अभ अपार्टमेंट सिक्योरिटी मैनेजमेंट क्षेत्र में कदम रख दिया है। इसके लिए जियो ने जियो गेट (Jio Gate) एप लॉन्च किया है। यह एप गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर पर पब्लिश हो गया है। इस क्षेत्र में Jio Gate का कड़ा मुकाबला पहले जमे हुए MyGate, अपार्टमेंट अड्डा और स्मार्टगार्ड जैसे प्लेयर्स से होगा।
गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप एप के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक इस एप से आने-जाने वालों का पूरा ब्यौरा सहित, कैब और स्टाफ के आने-जाने की भी पूरी जानकारी रहेगी। Jio Gate एप का इस्तेमाल अपार्टमेंट की गेट पर एंट्री के लिए भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इसमें आपात स्थिति के लिए एक पैनिक बटन भी है। हालांकि इस एप को अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है और ना ही कंपनी ने इसके बारे में कुछ कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...