सिम स्वैप स्कैम में अपराधी लोगों के फोन नंबर को अवैध तौर पर अपने नियंत्रण में ले लेते हैं।
Image Credit : Freepik
अपराधी फिशिंग ईमेल, मैसेज और कॉल के जरिए लोगों की पर्सनल जानकारी चुराकर फोन नंबर पर अपना दावा करते हैं।
Image Credit : Freepik
कई बार सुरक्षा की कमी की वजह से भी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर सिम को ट्रांसफर कर दिया जाता है। कई बार स्कैम में कंपनी के कुछ कर्मचारी भी शामिल होते हैं।
Image Credit : Freepik
सिम स्वैप स्कैम में अचानक से सर्विस बंद हो जाती है। यूजर अपने फोन नंबर से कॉल और मैसेज नहीं कर पाता है।
Image Credit : Freepik
इस स्कैम में सिम बंद होने का या फिर सिम चेंज होने का मैसेज आता है। साथ ही कई बार ईमेल और बैंक अकाउंट में अवैध लॉगइन की जानकारी मिलती है।
Image Credit : Freepik
सिम स्वैप स्कैम से बचने के लिए सभी सोशल अकाउंट में अलग-अलग पासवर्ड रखें।
Image Credit : Freepik
फोन पर आए किसी भी अनजान लिंक, मैसेज और कॉल का जवाब न दें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें।
Image Credit : Freepik
फोन पर टू फैक्टर वेरिफिकेशन को ऑन करें, इससे कोई भी सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। कुछ भी गड़बड़ी होने पर मैसेज के जरिए कोड आ जाएगा।
Image Credit : Freepik
सिम का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सिम कंपनी को अकाउंट में पासवर्ड और पिन सेट करने के लिए कह सकते हैं।