Instagram: इंस्टाग्राम ने बंद किया यह फीचर, कोई इस्तेमाल ही नहीं कर रहा था
कंटेंट नोट्स के जरिए यूजर्स निजी पोस्ट, फोटो कैरोसेल और Reels पर नोट्स जोड़ सकते थे। ये नोट्स केवल अपलोडर द्वारा फॉलो किए गए लोगों को ही सीमित समय के लिए दिखाई देते थे, हालांकि इंस्टाग्राम प्रमुख के अनुसार इस फीचर को बहुत कम लोगों ने अपनाया, जिसके कारण इसे अब बंद किया जा रहा है।

विस्तार
इंस्टाग्राम ने एक साल पहले ही नोट्स फीचर पेश किया था लेकिन अब कंपनी ने इस बंद करने का एलान किया है। वैसे तो नोट्स को यूजर इंगेजमेंट को अधिक "मजेदार और सामाजिक" बनाने के उद्देश्य से पेश किया गया था, लेकिन कोई इसे इस्तेमाल ही नहीं कर रहा था। दरअसल बहुत कम लोग ही Content Notes फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे जिसके बाद कंपनी ने इस खत्म करने का फैसला लिया है।
कंटेंट नोट्स के जरिए यूजर्स निजी पोस्ट, फोटो कैरोसेल और Reels पर नोट्स जोड़ सकते थे। ये नोट्स केवल अपलोडर द्वारा फॉलो किए गए लोगों को ही सीमित समय के लिए दिखाई देते थे, हालांकि इंस्टाग्राम प्रमुख के अनुसार इस फीचर को बहुत कम लोगों ने अपनाया, जिसके कारण इसे अब बंद किया जा रहा है।
इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में Content Notes फीचर को बंद करने की घोषणा की। यह फीचर पोस्ट और Reels पर जोड़े गए नोट्स को तीन दिनों तक नजर आता था। फिलहाल इस फीचर को पोस्ट और Reels से हटाया जा रहा है, लेकिन यह Instagram DMs में उपलब्ध रहेगा। आगामी दिनों और हफ्तों में यह फीचर पोस्ट और Reels से पूरी तरह से गायब हो जाएगा।
इंस्टाग्राम प्रमुख ने यह भी बताया कि कंपनी उन फीचर्स को हटाने के लिए तैयार है, जिनका उपयोग बहुत कम लोग करते हैं। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ता अनुभव को सरल बनाना और इंस्टाग्राम को कम जटिल बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी आगे भी सामाजिक इंटरैक्शन को बेहतर बनाने के लिए नए तरीकों की तलाश करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नई सुविधाओं के साथ-साथ, हम कुछ पुराने फीचर्स को भी बंद करेंगे।
- iPhone 17 Series: नए आईफोन में मिल सकती है 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, नई लीक ने की पुष्टि
- ChatGPT: ये Ghibli क्या है जिसके पीछे पूरी दुनिया पागल हुई है, एलन मस्क भी शामिल हो गए हैं
- एलन मस्क की मां के नाम पर पायलट के साथ 72 लाख की ठगी
- Taara Chip: Google X ने लॉन्च किया तारा चिप, लाइट बिम से मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट