Instagram पर भी वेब सीरीज बनाने का मौका, IGTV पर होगा लाइव

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 24 Oct 2019 10:55 AM IST
Instagram launched web series format on IGTV
instagram igtv - फोटो : instagram

    फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अब धीरे-धीरे वीडियो प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहा है। इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर पहले से वीडियो सेक्शन आईजीटीवी पेश कर ही चुका है जिसमें लंबी अवधि के वीडियो आप देख सकते हैं। इंस्टाग्राम ने अब अपने वीडियो प्लेटफॉर्म आईजीटीवी पर वेब सीरीज पेश करने की घोषणा की है जिसकी शुरुआत गुरुवार से हो गई है।

    इंस्टाग्राम के आईजीटीवी सेक्शन में वीडियो क्रिएटर्स वेब सीरीज के फॉर्मेट में वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि वेब सीरीज के लिए खासतौर पर इंस्टाग्राम ने नोटिफिकेशन फीचर जारी किया है। ऐसे में जैसे ही आप वीडियो अपलोड करेंगे तो यूजर्स को यूट्यूब की तरह नोटिफिकेशन मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp को मिला नया फीचर, अब आपकी मर्जी के बिना कोई भी ग्रुप में नहीं कर सकेगा एड

    इंस्टाग्राम के आईजीटीवी पर वेब सीरीज अपलोड करने के लिए वीडियो क्रिएटर अपना चैनल बना सकते हैं। चैनल पर वीडियो को ऑर्गेनाइज करने का भी विकल्प मिलेगा। चैनल के टाइटल के आधार पर ही क्रिएटर्स अपना वीडियो अपलोड कर सकेंगे। दरअसल इंस्टाग्राम ने चैनल को कैटगराइज्ड करने के लिए कई सारी कैटेगरी बनाई है।

    गौरतलब है सस्ते स्मार्टफोन और इंटरनेट के जमाने में वीडियो कंटेंट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आईजीटीवी वेब सीरीज फॉर्मेट का मुकाबला टिक टॉक जैसे प्लेटफॉर्म से होगा। हालांकि इंस्टाग्राम ने रेवेन्यू शेयरिंग और विज्ञापन को लेकर कुछ नहीं कहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें