Festival सीजन में इस तरह उठाएं बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा, फॉलो करें ये टिप्स

भारत में त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है, जिसमें सभी दिग्गज ई-कॉमर्स साइट्स अमेजन, स्नैपडील और फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को बड़ी छूट दे रही हैं। लोगों को इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फैशन तक के प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। रिटेल स्टोर की तुलना में इन प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को 50 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट दिया जाता है।
वहीं, ये सेल ग्राहकों के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं होती हैं। इस दौरान शॉपिंग साइट्स पर ग्राहकों को संख्या लाख तक पहुंच जाती हैं। आज हम आपको ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप कम समय ज्यादा डिस्काउंट और ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इन खास टिप्स के बारे में...
लेटेस्ट प्रोडक्ट्स पर ना दें ज्यादा ध्यान

दिवाली के त्यौहार पर लोग अपने परिवार के सदस्यों को जरूर कुछ ना कुछ उपहार देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि नए और लेटेस्ट प्रोडक्ट्स जैसे स्मार्टफोन और कपड़ों पर बहुत कम डिस्काउंट मिलता है। इस स्थिति में नए प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीदने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
तो ऐसे में आप बीते महीने पेश हुए प्रोडक्ट्स पर नजर बनाए रखें। वही दूसरी तरफ आप अपने लिए या फिर किसी रिश्तेदार के लिए फोन खरीदना चाहते हैं, तो आप 3 से 4 महीने पुराने डिवाइसेज जो चुन सकते हैं। क्योंकि इन गैजेट्स पर डिस्काउंट समेत आकर्षक डील्स मिलती हैं।
ईएमआई के विकल्प को चुने

जो लोग क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो उनको नए से लेकर पुराने प्रोडक्ट पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन जरूर मिलेगा। ईएमआई का मतलब है कि ग्राहक हर प्रोडक्ट को इंस्टॉलमेंट के जरिए खरीद सकेंगे। साथ ही उन्हें डिस्काउंट और ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। लेकिन ईएमआई का इंटरेस्ट रेट ई-कॉमर्स साइट और बैंक तय करता है।
गिफ्ट कार्ड्स का करें इस्तेमाल

लगातार शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को ऑफर्स के तहत गिफ्ट्स कार्ड मिलते रहते हैं। गिफ्ट कार्ड्स एक तरह के वाउचर्स होते हैं, जिनको शॉपिंग के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। कंपनियां इन कार्ड्स के तहत यूजर्स को खरीदारी पर बड़ी छूट देती हैं। इसके अलावा ग्राहक इन वाउचर्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी रीडीम कर सकेंगे। लेकिन इन वाउचर्स की समय सीमा भी होती है, जिसके बाद इनका उपयोग नहीं किया जा सकता हैं।
- स्मार्ट TV खरीदने से पहले नोट कर लें ये जरूरी बातें, नहीं तो टीवी खरीदकर पछताएंगे
- Pan Card में नाम हो गया है गलत, तो घर बैठे ऐसे करें सुधार
- आप भी घर बैठे अब कमा सकेंगे 20,000 रुपये हर महीना, बस करना होगा ये काम
- आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड हो गया हैक, तो जल्द करें ये काम, नहीं तो लगेगा लाखों रुपये का चूना