Huawei ने बिना परमिशन मांगे यूजर्स के फोन में इंस्टॉल कर दिया ये थर्ड पार्टी ऐप

टेक डेस्क, नई दिल्ली
Sun, 19 Nov 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
Huawei Remotely installed third-party GoPro in Some devices without notifying users
Huawei smartphone

    चीन की हैंडसेट निर्माता और नेटवर्किंग कंपनी हुआवेई ने कुछ स्मार्टफोनों में यूजर्स को बिना बताए और उनकी परमिशन मांगे बिना ही फोन में GoPro Quik नाम का थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल कर दिया। एंड्रायड प्लानेट ने शुक्रवार को खबर दी कि हुआवेई के कुछ उपयोगकर्ताओं ने पाया कि उनके फोनों में अचानक खुद ही गोप्रो क्विक वीडियो ऐप इंस्टॉल हो गया।

    पढ़ें: Moto X4 और OnePlus5T के लॉन्चिंग समेत जानें इस सप्ताह टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

    गोप्रो क्वीक नाम की यह ऐप GoPro Replay ऐप का अपग्रेडेड वर्जन है जो साल 2016 में गूगल प्ले स्टोर पर आई थी। यह एक मुफ्त वीडियो एडिटिंग टूल है जिसमें टेक्स्ट, कलर फिल्टर्स, स्लो मोशन, स्पीड इफेक्ट, ट्रांजिशन जैसे टूल्स दिए गए हैं। कंपनी ने सुझाव दिया है कि इस ऐप के फैक्ट्री एडिशन को रिसेट करें और उसके बाद अनइंस्टॉल कर दें।

    विज्ञापन

    हालांकि कंपनी ने इसपर अपनी सफाई भी पेश कर दी है। कंपनी ने ना सिर्फ इसे लेकर मांफी मांगी, बल्कि जांच करने का भी आश्वासन दिया है। हुआवेई नीदरलैंड के प्रवक्ता ने कहा, "यह इंस्टॉलेशन एक आंतरिक गड़बड़ी का नतीजा है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें