OnePlus 5 से कितना अलग है OnePlus 5T ?, वनप्लस 5टी में है हेडफोन जैक समेत जानें सभी खासियत

OnePlus ने इस साल अपना दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T लॉन्च कर दिया है। नए फोन में कंपनी ने कई सारे बदलाव किए हैं। साथ ही वनप्लस ने बाजार को देखते हुए वनप्लस 5टी की कीमत का ख्याल रखा है। तो आइए जानते हैं कि वनप्लस कुछ महीने पहले लॉन्च हुए वनप्लस 5 से कितना अलग है और इसमें कौन-कौन से खास फीचर्स मिल रहे हैं?

OnePlus 5T vs OnePlus 5- डिस्प्ले
वनप्लस 5टी में 6.01 इंच की फुल HD+ ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं वनप्लस 5 में 5.5 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा वनप्लस 5टी की डिस्प्ले वनप्लस 5 से ज्यादा ब्राइट है। वनप्लस की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है, जबकि OnePlus 5T का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।

OnePlus 5T vs OnePlus 5- कैमरा
OnePlus 5 में जहां डुअल (16+20 मेगापिक्सल) रियर कैमरा है, वहीं OnePlus 5T में भी यही कैमरा सेटअप है लेकिन कंपनी के दावे के मुताबिक नए फोन का कैमरा कम लाइट में भी बेहतर फोटो कैप्चर कर सकता है। वनप्लस 5 के कैमरे में जहां टेलीफोटो लेंस ऑप्टिकल जूम के साथ था, वहीं वनप्लस 5टी में टेलीफोटो लेंस की जगह कंपनी ने लार्ज अपर्चर वाला लेंस दिया है।