WhatsApp Tips: बिना बैकअप लिए व्हाट्सएप चैट कैसे ट्रांसफर करें, सभी तरीके जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

व्हाट्सएप चैट बैकअप को अब Meta ने बहुत ही आसान कर दिया है। अब आप एक से दूसरे फोन में अपने WhatsApp चैट को बिना बैकअप लिए भी ट्रांसफर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

विज्ञापन
How to transfer WhatsApp Chats without backup from Google Drive or iCloud
WhatsApp Chats transfer qr code - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आप में से सभी लोग WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे होंगे। WhatsApp चैट को नए या दूसरे फोन में ट्रांसफर करना हमेशा से एक बड़ा और मुश्किल काम रहा है, हालांकि ऐसा तब होता है जब हमें इसकी सही और सटीक जानकारी नहीं होती है। व्हाट्सएप चैट बैकअप को अब Meta ने बहुत ही आसान कर दिया है। अब आप एक से दूसरे फोन में अपने WhatsApp चैट को बिना बैकअप लिए भी ट्रांसफर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही WhatsApp ने QR कोड आधारित चैट ट्रांसफर फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से आप हिस्ट्री के साथ अपने पूरे WhatsApp के चैट को दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे में आपको ट्रांसफर से पहले चैट बैकअप करने की जरूरत नहीं होती है। आइए ट्रांसफर करने का तरीका जानते हैं...

    विज्ञापन
    • सबसे पहले WhatsApp एप को अपडेट करें।
    • इसके बाद WhatsApp को ओपन करें और सेटिंग में जाएं।
    • अब चैट में जाएं Transfer Chats के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अब Start पर क्लिक करें Nearby Wi-Fi और लोकेशन की परमिशन दें।
    • अब आपको एक क्यूआर दिखेगा।
    • अब आपको नए फोन में भी क्यूआर कोड दिखेगा।
    • अब आपको Transfer Chats from the Old Phone का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
    • अब आपको थोड़ी देर इंतजार करना होगा और चैट ट्रांसफर हो जाएगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें