बैंक से आपको लोन मिलेगा या नहीं, व्हाट्सएप पर ऐसे करें चेक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 27 Aug 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
how to check you credit score through whatsapp for loan approvals
whatsapp

    कई बार ऐसा होता है कि हमें लोन की जरूरत पड़ती है लेकिन बैंक और फाइनेंस कंपनियां हमें लोन देने से मना कर देती हैं और इसका कारण आपका क्रेडिट स्कोर का कम होना होता है। दरअसल क्रेडिट या सिबिल स्कोर को ध्यान में रखते हुए ही लोन मिलता है। अब सवाल यह है कि कैसे पता चलेगा कि आपका क्रेडिट स्टोर कम है या ज्यादा और आपको लोन मिलेगा या नहीं। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने व्हाट्सएप से भी इसके बारे में पता लगा सकते हैं कि आपको लोन मिलेगा या नहीं। आइए जानते हैं कैसे।

    व्हाट्सएप पर कैसे चेक करें लोन पास होगा या नहीं?

    Wishfin
    Wishfin

    आपको बता दें कि Wishfin नाम की एक कंपनी ने यह सुविधा दी है। अगर आप व्हाट्सएप पर अपना क्रेडिट स्कोर जानना चाहते हैं तो सबसे पहले 8287151151 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। इसके बाद कंपनी आपके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करेगी जिसमें आपसे नाम, जन्मतिथि पैन नंबर और जिस बैंक में आपका खाता है उस बैंक का पता पूछेगी। इसके बाद अपने शहर का नाम, राज्य, पिन कोड और ई-मेल आईडी डालें। इसके बाद आपके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आएगा जिसमें आपका क्रेडिट स्कोर दिया रहेगा। बता दें कि अगर क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। आपका क्रेडिट स्कोर 900 से जितना पास होगा आपको उतनी आसानी से लोन मिल जाएगा। एक बार क्रेडिट स्कोर रिपोर्ट मिलने के बाद कंपनी अपने व्हाट्सएप ग्रुप से आपको हटा देगी। ध्यान रहे कि उसी नंबर से मिस्ड कॉल करें जिस नंबर से आप व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें