Google Wallet: गूगल वॉलेट जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, जानें इसके फायदे
गूगल प्ले-स्टोर पर देखे गए Google Wallet की लिस्टिंग में SBI, Air India और PVR Inox की लिस्टिंग देखी गई है। गूगल ने अभी तक Google Wallet की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

विस्तार
गूगल का Google Wallet जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि इस एप को गूगल प्ले-स्टोर पर देखा गया है। सामने आए Google Wallet एप के स्क्रीनशॉट में भारतीय बैंक के नाम देखे गए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Google Wallet एप को जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल प्ले-स्टोर पर देखे गए Google Wallet की लिस्टिंग में SBI, Air India और PVR Inox की लिस्टिंग देखी गई है। गूगल ने अभी तक Google Wallet की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
Google Wallet एक डिजिटल वॉलेट है जिसे एक मोबाइल एप के जरिए ऑपरेट किया जाएगा। Google Wallet में आप अपने बैंक के सभी कार्ड्स, ट्रेन टिकट, मूवी टिकट, फ्लाइट टिकट समेत कई सारे पेमेंट ऑप्शन को एड कर सकेंगे
- Google Calendar: गूगल कैलेंडर के इन छुपे हुए फीचर्स को नहीं जानते होंगे आप? जानें खास बातें
- Google Play: गूगल प्ले स्टोर से होने वाली है पासवर्ड की छुट्टी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की होगी एंट्री
- अलर्ट: YouTube पर इस तरीके से वीडियो देखने वाले सावधान, अब कंपनी लेगी बड़ा एक्शन
- Meta AI: व्हाट्सएप पर सिर्फ फोटो ही नहीं, एआई की मदद से फोटो को GIFs भी बदल सकेंगे