Google Calendar: गूगल कैलेंडर के इन छुपे हुए फीचर्स को नहीं जानते होंगे आप? जानें खास बातें

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 17 Apr 2024 01:53 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि आप गूगल कैलेंडर पर अपने काम के घंटों को तय कर सकते हैं। इसके लिए आपको कैलेडर की सेटिंग में जाकर वर्किंग आर्स पर क्लिक करके आप अपने मन मुताबिक काम के घंटों को चुन सकते हैं।

विज्ञापन
google calendar know how to use the hidden features
Google Calendar - फोटो : istock

    विस्तार

    स्मार्टफोन में गूगल के काफी सारे एप्स पहले से मौजूद होते हैं। गूगल के कई एप स्टोरेज देने का काम करते हैं। इनमें जीमेल, डॉक्स, शीट और गूगल कैलेंडर भी शामिल हैं। अधिकतर लोग गूगल कैलेंडर का इस्तेमाल रिमाइंडर सेट करने के लिए और इवेंट्स की जानकारी याद रखने के लिए करते हैं। हालांकि, ये कैलेंडर एप से कहीं अधिक है। इसके कई छुपे हुए फीचर्स की जानकारी लोगों को नहीं है। आगे जानिए इसकी पूरी जानकारी।

    • क्या आप जानते हैं कि आप गूगल कैलेंडर पर अपने काम के घंटों को तय कर सकते हैं। इसके लिए आपको कैलेडर की सेटिंग में जाकर वर्किंग ऑवर्स पर क्लिक करके आप अपने मन मुताबिक काम के घंटों को चुन सकते हैं।
    • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल कैलेंडर में छिपा हुआ टास्क मैनेजर का फीचर आता है। इसमें आप अपनी टू-डू लिस्ट बना सकते हैं। इसके लिए आपको माए कैलेंडर में जाकर टास्क पर क्लिक करना होगा, फिर आप अपनी काम करने की लिस्ट बना सकते हैं।
    • गूगल कैलेंडर पर आप अपने रोजाना के कार्यों को मैनेज करने के साथ ही उनका शेड्यूल भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर सेटिंग फॉ़र माए कैलेंडर पर क्लिक करने के बाद डेली एजेंडा के टोंगल को ऑन करना होगा।
    • आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल कैलेंडर बिना इंटरनेट के भी चलाया जा सकता है। साथ ही यूजर्स गूगल कैलेंडर के ऑफलाइन वर्जन में अपने शेड्यूल इवेंट को आराम से चेक कर सकते हैं।
    • अगर आप दिनभर बहुत व्यस्त रहते हैं और अपने इवेंट और मीटिंग को शेड्यूल नहीं कर सकते हैं तो आप गूगल कैलेंडर को अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। आपके दोस्त आपकी मीटिंग और इवेंट्स को आपके फ्री समय के हिसाब से मैनेज कर सकते हैं।

    आप भले ही अपने स्मार्टफोन में गूगल के कई फीचर्स का इस्तेमाल करते होंगे। मगर शायद आपने अभी तक गूगल कैलेंडर के इन छुपे हुए फीचर्स का फायदा नहीं उठाया होगा। ऐसे में आपको इनका इस्तेमाल करना चाहिए। इन फीचर्स के जरिए आपके रोजाना के कामों में थोड़ी आसानी हो सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें