Google Play: गूगल प्ले स्टोर से होने वाली है पासवर्ड की छुट्टी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की होगी एंट्री

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 17 Apr 2024 01:46 PM IST
सार

गूगल नए फीचर के लिए अपने एंड्रॉयड यूजर्स तक पहुंच बढ़ा रहा है। गूगल अपने यूजर्स को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दे रहा है। इसमें गूगल यूजर्स से बायोमेट्रिक सपोर्ट सिस्टम को अपनाने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
google play adds fingerprint verification for android apps know the detail
Google Play - फोटो : Freepik

    विस्तार

    गूगल कंपनी अपने यूजर्स के लिए लगातार काम करती रहती है। ऐसे में नामी टेक कंपनी गूगल प्ले स्टोर पर एक खास तरह का फीचल लेकर आने वाली है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को काफी लाभ होगा। एंड्रॉयड यूजर्स को जल्द ही गूगल प्ले स्टोर बदला हुआ नजर आएगा। गूगल प्ले स्टोर पर परचेज वेरिफिकेशन सिस्टम ला रहा है। इसमें यूजर्स को बायोमेट्रिक सपोर्ट मिलेगा, जो कि गूगल अकाउंट पासवर्ड की जगह लेगा।

    गूगल नए फीचर के लिए अपने एंड्रॉयड यूजर्स तक पहुंच बढ़ा रहा है। गूगल अपने यूजर्स को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दे रहा है। इसमें गूगल यूजर्स से बायोमेट्रिक सपोर्ट सिस्टम को अपनाने के लिए कहा जा रहा है। गूगल प्ले स्टोर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए सेटिंग में नेविगेट करें। इसके बाद परचेज वेरिफिकेशन में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में टोंगल का विकल्प मिलेगा। यहां पर गूगल अकाउंट पासवर्ड दर्ज करना होगा। मगर गूगल वादा कर रहा है कि इस प्रक्रिया को और आसान बनाया जाएगा।

    विज्ञापन

    गूगल जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स को फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान के जरिए परचेज वेरिफिकेशन की सुविधा मिलेगी। गूगल का ये अपडेट बताता है कि गूगल एडवांस बायोमेट्रिक तकनीक की ओर आगे बढ़ गया है। इस सुविधा के चलते यूजर्स को बेहतर सुरक्षा और पहले से ज्यादा आसानी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें