Samsung लॉन्च कर सकता है कि गैलेक्सी फोल्ड का सस्ता वर्जन, मिलेगी 256GB स्टोरेज

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 02 Sep 2019 12:17 PM IST
Samsung may launch a Cheaper Galaxy Fold With 256GB of Onboard Storage says Report
Galaxy Fold

    यदि आपको भी सैमसंग के फोल्डेबल फोन का इंतजार है लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण आपने फोन को खरीदने का प्लान रद्द कर दिया है तो आपके लिए अच्छी खबर है। खबर है कि 6 सितंबर को सैमसंग का फोल्डेबल फोन गैलेक्सी फोल्ड बाजार में पेश होगा।

    ये भी पढ़ेंः Lenovo Ego Review : क्या फुल पैसा वसूल है 1,999 रुपये वाली यह स्मार्टवॉच

    यह भी कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड का एक सस्ता वर्जन लॉन्च करेगी जिसकी कीमत करीब 1000 डॉलर यानी 71,600 रुपये होगी। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की कीमत फिलहल 2000 डॉलर है। नई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि गैलेक्सी फोल्ड का सस्ता वेरियंट 256 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। इसका दावा SamMobile की एक रिपोर्ट में किया गया है।

    Samsung Galaxy Fold की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसके प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह प्रोसेसर 7nm प्रोसेस से तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। इस फोन में 7.3 इंच की इनफिनिटी फ्लेक्स डायनेमिक एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1536x2152 पिक्सल है।

    वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 840x1960 पिक्सल है। फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम के साथ 512GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से नहीं बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में दो बैटरी दी गई हैं जिनकी कुल क्षमता 4380mAh है।

    सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में हैं 6 कैमरे

    इस फोन में कुल 6 कैमरे है जिनमें से 3 पीछे की ओर, 2 अंदर की ओर और एक फ्रंट में है। फोन में रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला पहला लेंस, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 10 मेगापिक्सल का है। ऐसे में आपका किसी भी एंगल से मुड़ा होगा तब भी आप फोटो क्लिक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें