Spam: गूगल मैसेज में आया AI स्पैम डिटेक्टर, अब यूजर्स सो सकेंगे चैन की नींद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Mar 2025 12:41 PM IST
सार

आप मैसेजेस में संदिग्ध बातचीत के लिए अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं, लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं और पार्किंग के दौरान अधिक गेम खेल सकते हैं।" आइए इन सभी फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...

विज्ञापन
Google rolls out new AI powered scam detection feature in Messages app
Google AI scam detection - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल मैसेजेस ने एंड्रॉयड और पिक्सल यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इनमें सबसे खास AI-पावर्ड स्कैम डिटेक्शन टूल है। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया, "हम चार नए एंड्रॉड फीचर्स साझा कर रहे हैं, जो आपको कनेक्टेड रखने और जीवन को आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। आप मैसेजेस में संदिग्ध बातचीत के लिए अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं, लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं और पार्किंग के दौरान अधिक गेम खेल सकते हैं।" आइए इन सभी फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...

    ग्लोबल स्तर पर साइबर धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए, गूगल ने एक नया AI-आधारित स्कैम डिटेक्शन फीचर पेश किया है, जो मैसेजेस एप में आने वाले SMS, MMS और RCS संदेशों की वास्तविक समय में निगरानी करता है और संभावित धोखाधड़ी वाले मैसेजेस की पहचान करता है। जब कोई संदिग्ध मैसेज डिटेक्ट होता है, तो यूजर्स को एक चेतावनी संदेश मिलता है, जिसमें वे मैसेज को अनदेखा कर सकते हैं, रिपोर्ट कर सकते हैं या भेजने वाले को ब्लॉक कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल के अनुसार, यह फीचर खासतौर पर उन धोखाधड़ी भरे बातों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है, जो मासूम बातचीत के रूप में शुरू होते हैं लेकिन बाद में फर्जी योजनाओं का हिस्सा बन जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें