iPad Air: एपल ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल आईपैड, M3 चिपसेट से है लैस
पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल की तरह, नया iPad Air भी 11-इंच (2,360x1,640 पिक्सल) और 13-इंच (2,732x2,048 पिक्सल) के लिक्विड रेटिना LCD डिस्प्ले विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 12-मेगापिक्सल का वाइड रियर कैमरा (f/1.8 अपर्चर) दिया गया है, जबकि फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा (f/2.0 अपर्चर) मिलता है।

विस्तार
Apple ने एक लंबे इंतजार के बाद इस साल दो नए आईपैड लॉन्च किए हैं जिनमें iPad Air (2025) और iPad 2025 शामिल हैं। नए iPad Air में M3 चिपसेट दिया गया है और इसके अलावा इसे दो साइज 11 इंच और 13 इंच में पेश किया गया है। iPad (2025) यानी iPad 11 को A16 बायोनिक चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल के साथ अब 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
iPad Air (2025) की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है यानी इस कीमत में 11 इंच और Wi-Fi मॉडल मिलेगा। वहीं इसी स्टोरेज के साथ Wi-Fi + Cellular वेरियंट की कीमत 74,900 रुपये है। 13 इंच वाले Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular वेरियंट की कीमतें क्रमशः 79,900 रुपये और 94,900 रुपये हैं। आईपैड को ब्लू, पर्पल, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।
iPad (2025) के Wi-Fi वेरियंट की कीमत 34,900 रुपये और Wi-Fi + Cellular वेरियंट की शुरुआती कीमत 49,900 रुपये है। इसे ब्लू, पिंक, सिल्वर और येल्लो कलर में खरीदा जे सकेगा। iPad Air (2025) और iPad (2025) की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और बिक्री 12 मार्च से होगी। कंपनी ने Magic कीबोर्ड भी पेश किया गया है जो कि iPad Air (2025) के लिए है। 11 इंच वाले कीबोर्ड की कीमत 26,900 रुपये और 13 इंच वाले की कीमत 29,900 रुपये है। Magic Keyboard Folio की कीमत 24,900 रुपये है जो कि iPad (2025) के लिए है।