Update: गूगल फोन एप में आया शानदार फीचर, अब भेज सकेंगे ऑडियो इमोजी, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 May 2024 09:58 AM IST
सार

ऑडियो इमोजी एक तरह से साउंड इफेक्ट है जिसका इस्तेमाल कॉलिंग के दौरान किया जा सकता है। इस फीचर के जरिए गूगल का मकसद कॉलिंग को मजेदार बनाना है। गूगल फोन एप के बारे में इस फीचर की जानकारी सबसे पहले 9to5Google ने दी है।

विज्ञापन
Google rolling out Audio Emoji for Android phone app here how to use
Phone by Google - फोटो : play store

    विस्तार

    Google ने एंड्रॉयड यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए Google Phone का एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद Google Phone के यूजर्स ऑडियो इमोजी भेज सकेंगे। यह पढ़ने-सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन सच है कि आप कॉलिंग के दौरान किसी को ऑडियो इमोजी भेज सकते हैं।

    ऑडियो इमोजी एक तरह से साउंड इफेक्ट है जिसका इस्तेमाल कॉलिंग के दौरान किया जा सकता है। इस फीचर के जरिए गूगल का मकसद कॉलिंग को मजेदार बनाना है। गूगल फोन एप के बारे में इस फीचर की जानकारी सबसे पहले 9to5Google ने दी है। Google Phone को फिलहाल बीटा यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    ऑडियो इमोजी के तौर पर यूजर्स को छह अलग-अलग तरह के ऑप्शन मिलेंगे जिनमें सैड, अपलॉज, सेलिब्रेट, लॉफ, ड्रमरोल और पूप शामिल हैं। इस फीचर पर गूगल ने पिछले साल ही काम करना शुरू किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें