APK File: गूगल ने बदली पॉलिसी, अब फोन में APK फाइल से एप इंस्टॉल करना होगा मुश्किल
जो डेवलपर्स गूगल प्ले-स्टोर पर अपने एप को पब्लिश नहीं करते हैं, वे APK के जरिए अपने एप को यूजर्स के लिए उपलब्ध कराते हैं, लेकिन खुद गूगल भी इसे सुरक्षित नहीं मानता है, इसलिए उसने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है।

विस्तार
एंड्रॉयड डिवाइस के लिए एंड्रॉयड एप्लिकेशन पैकेज (APK) आसान होते हैं, उतने ही इनके खतरे भी हैं। APK की मदद से बिना किसी एप स्टोर के किसी भी मोबाइल एप को एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है, लेकिन सिक्योरिटी के लिहाज से APK को सुरक्षित नहीं माना जाता है।
जो डेवलपर्स गूगल प्ले-स्टोर पर अपने एप को पब्लिश नहीं करते हैं, वे APK के जरिए अपने एप को यूजर्स के लिए उपलब्ध कराते हैं, लेकिन खुद गूगल भी इसे सुरक्षित नहीं मानता है, इसलिए उसने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। आमतौर पर APK फाइल को फोन में इंस्टॉल करने के लिए किसी अन्य एप की जरूरत नहीं है, लेकिन अब होगी। गूगल की नई पॉलिसी के मुताबिक APK फाइल को फोन में इंस्टॉल करने के लि एक अन्य फाइल को भी इंस्टॉल करना होगा।
APK होस्टिंग प्लेटफॉर्म APKMirror के फाउंडर Artem Russakovskii ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में गूगल की नई पॉलिसी के बारे में जानकारी दी है। पोस्ट के मुताबिक APK फाइल को फोन में इंस्टॉल करने के लिए अब Split APKs Installer (SAI) की भी जरूरत होगी। इस तरह के APK फाइल को फैट fat APKs कहा जाता है।
- Festive Sale: एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी, ऑनलाइन सेल में लैपटॉप खरीदने समय जरूर देखें ये चीजें
- Tech Tips: बड़े काम का है इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल, ऐसे बनाएं और एक क्लिक में कई लोगों से जुड़ें
- uBlock Origin: गूगल ने इसे भी किया ब्लॉक, लाखों लोग फायदे के लिए करते थे इस्तेमाल
- Airtel vs Jio: इन प्लान में मिलता है अनलिमिटेड डाटा, कीमत सिर्फ 99 रुपये