Google Play Store ने डिलीट किए ये जासूसी वाले एप्स, आपके फोन में हैं तो तुरंत हटाएं

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 18 Jul 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Google Removes 7 Apps From Play Store That May Have Spied on You
Hacker

    Google ने अपने प्ले-स्टोर से सात मोबाइल एप्स हटा दिए हैं। ये सभी एप्स किसी और काम के लिए थे, लेकिन असल में ये यूजर्स की जासूसी कर रहे थे। दरअसल ये सभी एप्स प्ले-स्टोर पर बच्चों की सेफ्टी वाले एप्स की लिस्ट में थे, लेकिन इनके जरिए लोगों की गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही थी।

    इन एप्स की जासूसी करने की जानकारी एंटी-वायरस कंपनी अवास्ट ने गूगल को दी जिसके बाद गूगल ने इन्हें प्ले स्टोर से हटाया। ये एप्स लोगों को उनकी लोकेशन के आधार पर ट्रैक कर सकते थे। इसके अलावा ये फोन में मौजूद कॉन्टेक्ट्स, मैसेज और कॉल हिस्ट्री पर भी नजर रख रहे थे। अवास्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन एप्स को रूस के डेवलपर्स ने तैयार किया है।

    विज्ञापन

    हालांकि ये एप्स अब प्ले-स्टोर पर मौजूद नहीं हैं। इन एप्स को 130,000 बार डाउनलोड्स किया गया था। यदि आपके फोन में भी ये एप्स हैं तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • Track Employees Check Work Phone Online Spy Free,
    • Spy Kids Tracker,
    • Phone Cell Tracker,
    • Mobile Tracking,
    • SMS Tracker,
    • Employee Work Spy,
    • Spy tracker

    अपने फोन में कैसे ढूंढें ये एप्स?

    सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर एप्स एंड नोटिफिकेशन में जाएं। इसके बाद वहां से इन एप्स को खोजकर डिलीट करें। इसके अलावा यदि आपके फोन में कोई अनजान नोटिफिकेशन आ रहे हैं, तो उसे नजरअंदाज ना करें। उसे चेक करें और फिर एप को भी डिलीट करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें