Twitter ने जारी किया हाइड रिप्लाई फीचर, ट्रोलर्स की बढ़ेगी मुसीबत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 18 Jul 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Twitter unveils Hide Replies feature in Canada, global roll-out soon
ट्विटर लोगो - फोटो : ट्विटर

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए हाइड रिप्लाई फीचर जारी किया है। इस फीचर का फायदा यह होगा कि यूजर्स के पास इस कंट्रोल होगा कि उसके रिप्लाई और ट्वीट को कौन देखेगा और कौन नहीं। दूसरे शब्दों में कहें तो हाइड रिप्लाई Twitter का नया प्राइवेसी फीचर है। हालांकि ट्विटर का यह फीचर फिलहाल कुछ ही देशों में लाइव है।

    इस फीचर के लाइव होने के बाद यूजर्स के पास विकल्प होगा कि वह अपने किस पोस्ट पर रिप्लाई को हाइड करना चाहता है या नहीं। दूसरे शब्दों में कहें तो जल्द ही आप ट्विटर पर किसी ट्वीट में रिप्लाई को छिपा सकेंगे। इस फीचर को ऑन करने के लिए ट्वीट के साथ दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करना होगा और इसके बाद Hide replies के विकल्प को चुनना होगा। हालांकि यूजर्स के पास इसका विकल्प नहीं होगा कि वह हमेशा के लिए रिप्लाई बटन को हाइड कर सके। यानि आप हमेशा के लिए रिप्लाई बटन को हाइड नहीं कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    क्या होगा फायदा?

    इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यदि कोई आपको ट्रोल करने की कोशिश करेगा, तो आपके उसके रिप्लाई को हाइड कर पाएंगे। ऐसे में अन्य लोगों तक वह रिप्लाई नहीं पहुंच पाएगा। इस फीचर को फिलहाल कनाडा में लाइव किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि ट्विटर ने हाल ही में अपने डेस्कटॉप वर्जन का इंटरफेस बदला है। ट्विटर का डेस्कटॉप वर्जन अब मोबाइल एप की तरह ही नजर आ रहा है, हालांकि कई यूजर्स को अभी नया इंटरफेस नहीं मिला है। ट्विटर के इस नए अवतार के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको नया नेविगेशन मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें