साउंड वन ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस हेडफोन, कीमत है मात्र 1,390 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 18 Jul 2019 01:16 PM IST
Sound One launches V9 launched in India with mic at Rs 3,490
Sound One V9 - फोटो : अमर उजाला

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी साउंड वन ने भारत में अपना एक नया वायरलेस हेडफोन वी9 लॉन्च किया है। साउंड वन के इस वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन में माइक का भी सपोर्ट है। ऐसे में आप इसके जरिए फोन पर आसानी से बात कर सकते हैं।

    इस ब्लूटूथ हेडफोन में ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है, कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 33 फीट है। इसकी बैटरी को 2-3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा और बैटरी बैकअप 8 घंटे तक मिलेगा। इसके अलावा इसका स्टैंडबाय टाइम 30 घंटे का है। साउंड वन वी9 को अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम से खरीदा जा सकता है।

    साउंड वन वी9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    कीमत की बात करें, तो इसका दाम 3,490 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत कंपनी इसे 1,390 रुपये में दे रही है। इस हेडफोन को फोन, टैब, लैपटॉप और कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ 1.5 मीटर का केबल भी मिल रहा है, जिसकी मदद से आप बिना बैटरी खर्च किए इसे इस्तेमाल कर सकेंगे।

    इसकी एक और खासियत है कि इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है यानी आप इसमें मेमोरी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसे आसानी से फोल्ड भी किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने इसमें फोल्डिंग की सुविधा दी है।

    फीचर्स

    ब्लूटूथ 5.0हैंड्स फ्री कॉलिंगम्यूजिक प्लेबैक टाइम- 8 घंटेबड़े और आरामदायक ईयरपैडसफोल्डेबल और कहीं भी ले जाने में आसानमाइक्रो एसडी-कार्ड स्लॉटऑक्स पोर्ट

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें