गूगल ने प्ले-स्टोर से डिलीट किए ये 85 एप्स, यूजर्स को दिखा रहे थे ऐसे विज्ञापन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 18 Aug 2019 01:09 PM IST
Google Removed 85 Apps From Play Store Over Adware after Trend Micro reports
demo - फोटो : सांकेतिक

    गूगल ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 एंड्रॉयड एप्स को प्ले-स्टोर से डिलीट कर दिया है। गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद इन एप्स में एडवेयर मौजूद था। इसकी जानकारी गूगल को सिक्योरिटी रिसर्चर्स ट्रेंड माइक्रो ने दी।

    ट्रेंड माइक्रो के मुताबिक इन 85 एप्स में AndroidOS_Hidenad.HRXH. था। ये एप्स एंड्रॉयड यूजर्स को फालतू के विज्ञापन दिखा रहे थे। खास बात यह थी कि ये एप्स जो विज्ञापन दिखा हे थे उन्हें बंद करना काफी मुश्किल था। जांच में पता चला कि इनके द्वारा दिखाए जाने वाले विज्ञापन एक तय समय के बाद ही स्क्रीन से हटते थे।\

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर आया है यह मैसेज तो तुरंत करें डिलीट, बैंक अकाउंट में लग सकती है सेंध

    ट्रेंड माइक्रो की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे एप्स में अधिकतर एप्स फोटोग्राफी और गेमिंग वाले थे जिनमें 80 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया था। गूगल ने प्ले-स्टोर से जिन एप्स को डिलीट किया है उनमें सुपर सेल्फी, Cos कैमरा, पॉप कैरा और One Stroke Line Puzzle जैसे लोकप्रिय एप्स शामिल हैं।

    ये भी पढ़ेंः PUBG खेलने से किया मना तो घर से भाग गए पांच बच्चे, दिल्ली में गेम खेलते पकड़े गए

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब गूगल ने प्ले-स्टोर से ऐसे एप्स डिलीट किए हैं। इससे पहले इसी साल जुलाई में गूगल ने 7 एप्स डिलीट किए थे जिनपर यूजर्स की जासूसी करने का संदेह था। इन एप्स को 130,000 बार डाउनलोड्स किया गया था। यदि आपके फोन में भी ये एप्स हैं तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें।

    जुलाई में गूगल ने इन 7 एप्स को डिलीट किया था

    Track Employees Check Work Phone Online Spy Free,

    Spy Kids Tracker,

    Phone Cell Tracker,

    Mobile Tracking,

    SMS Tracker,

    Employee Work Spy,

    Spy tracker

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें