यूजर की निजी जानकारी चोरी करते पकड़े गए 25 एप्स, गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Google Removed 25 Apps from Play store who Stealing Facebook Credentials From Users
DATA LEAK - फोटो : EVINA

    गूगल ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 मोबाइल एप्स को प्ले-स्टोर से हटा दिया है। गूगल ने यह कार्रवाई डाटा चोरी को लेकर किया है। ये सभी फेसबुक यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे थे। गूगल को इन एप्स के बारे में फ्रांस की साइबर सिक्योरिटी फर्म Evina ने दी थी। इन एप्स को 25 लाख से अधिक डाउनलोड किया गया है।

    इनमें से कई एप्स गूगल प्ले-स्टोर पर पिछले दो सालों से थे। इन एप्स के बारे में Evina ने अपने एक ब्लॉग में जानकारी दी है। इनमें से अधिकतर एप्स वीडियो एडिटिंग, फ्लैश लाइट और वॉलपेपर से संबंधित थे। इनमें से Super Wallpapers Flashlight और Padenatef जैसे एप्स को लोगों ने पांच लाख से अधिक बार डाउनलोड किया है।

    विज्ञापन

    Evina की रिपोर्ट के मुताबिक फोन में डाउनलोड करके ओपन करने पर ये एप्स उन एप्स का पता लगाते थे जिन्हें हाल ही में ओपन किया गया है। इसके बाद जैसी ही इन्हें फेसबुक एप मिलता था तो फेसबुक लॉगिन का एक फर्जी पेज लॉन्च करते थे। ऐसे में यूजर्स को लगता था कि वह फेसबुक के वास्तविक एप में लॉगिन कर रहा है, जबकि वह फर्जी फेसबुक पेज पर लॉगिन कर रहा होता था। इसके बाद ये एप्स यूजर्स की आईडी और पासवर्ड चोरी करते थे। एक बार डाटा मिलने के बाद ये हैकर्स आपके फेसबुक एप में कोई भी बदलाव कर सकते थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    यूजर की निजी जानकारी चोरी करते पकड़े गए 25 एप्स, गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया

    फोटो- evina

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें