घरेलू ब्रांड ने Shinco ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 43 इंच का 4K स्मार्ट टीवी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Jul 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Shinco 43inch 4K ULTRA HD SMART LED TV with 2GBRAM launched in India
shinco 4k smart tv - फोटो : amarujala

    भारतीय टेलीविजन ब्रांड शिंको (Shinco) ने बाजार में अपना नया 4के स्मार्ट टीवी पेश किया है जिसकी डिस्प्ले साइज 43 इंच है। शिंको के इस स्मार्ट टीवी को फिलहाल कंपनी की आधाकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है, हालांकि इसकी बिक्री जल्द ही अमेजन से भी होगी। Shinco के इस टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है।

    शिंको के इस टीवी की कीमत 20,999 रुपये है। ऐसे में अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले के साथ 43 इंच की साइज में यह सबसे सस्ता 4के स्मार्ट टीवी हो गया है। इस टीवी में 43 इंच की डिस्प्ले अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। डिस्प्ले में HDR का सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    इस टीवी में जियो सिनेमा, हॉटस्टार जैसे कई सारे एप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे। टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें A55 क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। टीवी में तीन HDMI,दो USB पोर्ट्स हैं। टीवी में 20वॉट का स्पीकर दिया गया है जिसमें dbx-tv ऑडियो टेक्नोलॉजी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ और हेडफोन जैक भी दिया गया है। शिंको के इस टीवी की मुकाबला आज ही लॉन्च हुए थॉमसन के 4के टीवी से होगा जिसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 43 इंच का टीवी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें