फोन की बैटरी हो रही जल्दी खत्म तो गूगल प्ले-स्टोर है जिम्मेदार, यह है कारण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Sep 2020 07:03 PM IST
Google Play Store bug makes fast battery draining for some users
Google Play Store - फोटो : AMAR UJALA

    यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जिनके स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है तो आपको परेशान ना हों। आप ऐसा ना सोचें कि आपका फोन का ही खराब हो गया है। दरअसल यह समस्या गूगल प्ले-स्टोर की वजह से आ रही है।

    गूगल प्ले-स्टोर एप में एक बग आया है जिसके कारण एंड्रॉयड यूजर्स के फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। इस बग के कारण सबसे ज्यादा वे लोग प्रभावित हुए हैं जिनके पास वनप्लस, ओप्पो और आसुस का स्मार्टफोन है, हालांकि प्ले-स्टोर एप अपडेट होने के बाद समस्या दूर भी हो गई है।

    सैमसंग और वीवो के कुछ यूजर्स ने भी तेजी से बैटरी खत्म होने की शिकायत की है, हालांकि इस बग के बारे में कुछ खास जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यूजर्स के स्मार्टफोन की 70 फीसदी बैटरी केवल प्ले-स्टोर की वजह से खत्म हो रही है। गूगल ने इस मसले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

    बता दें कि गूगल ने मंगलवार को कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से डिजिटल सामग्री बेचने वाले एप को गूगल प्ले बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करना होगा और एप से हुई बिक्री का एक प्रतिशत शुल्क के तौर पर देना होगा। कंपनी ने कहा कि उसकी बिलिंग प्रणाली के इस्तेमाल की नीति पहले से बनी हुई है, लेकिन इसे स्पष्ट करने की जरूरत थी। नई पॉलिसी अगले साल से लागू होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें