7040mAh की बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab A7 भारत में हुआ लॉन्च

सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया टैब सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 (Samsung Galaxy Tab A7) लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस टैब में 10.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस लैपटॉप को तीन कलर वेरियंट में बाजार में उतारा गया है। Samsung Galaxy Tab A7 वाई-फाई और एलटीई दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। Galaxy Tab A7 में 7040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy Tab A7 की कीमत
सैमसंग के इस टैब की कीमत 17,999 रुपये है जो कि सिर्फ वाई-फाई वेरियंट के लिए है। वहीं एलटीई वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह टैब डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। इस टैब की बुकिंग तो शुरू हो गई है लेकिन बिक्री की तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक इस टैब के साथ कीबोर्ड कवर को 1,875 रुपये में खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 4,499 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy m01 and m11: सस्ते हुए सैमसंग के ये दो स्मार्टफोन, अब शुरुआती कीमत
Samsung Galaxy Tab A7 की स्पेसिफिकेशन
Galaxy Tab A7 में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.5 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 10.4 इंच की WUXGA+ टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2000x1200 पिक्सल है। इस टैब में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, LTE, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, बायडू, गैलेलियो, 3.5एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस टैब में 7040mAh की बैटरी है।