MevoFit Bold टू इन वन स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें खासियत

मेवोफिट ने भारत में बाजार में अपनी नई सीरीज MevoFit Bold पेश की है जिसके तहत एक ऐसा स्मार्टबैंड पेश किया गया है जिसमें एक स्मार्टवॉच भी है। कंपनी ने इसे टू इन वन सुपर डिवाइस नाम दिया है। इस डिवाइस में आपके फोन पर आने वाले सभी नोटिफेकेशन मिलेंगे। इसके अलावा एक्टिविटी ट्रैकर भी मिलेगा।
MevoFit Bold टू इन वन स्मार्टवॉच में फुल एचडी कलर डिस्प्ले दी गई है जिसमें आपको समय, स्टेप्स, हर्ट रेट और कैलोरी जैसी जानकारियां मिलेंगी। डिस्प्ले में ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट भी दिया गया है। इस MevoFit Bold टू इन वन स्मार्टवॉच को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।
इसके स्ट्रैप 3-डी डायमंट कट के साथ आते हैं। इसके अलावा इसमें रनिंग, साइकलिंग, बैंडमिंटन, बास्केटबॉल जैसे कई स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। इसमें 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटरिंग की भी सुविधा है। इसमें स्लीप मॉनिटरिंग फीचर भी है। MevoFit Bold टू इन वन स्मार्टवॉच की कीमत 5,999 रुपये है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
बता दें कि मेवोफिट के इस टू इन वन स्मार्टवॉच का मुकाबला शाओमी के नए स्मार्ट बैंड Mi Smart Band 5 से होगा जिसकी कीमत 2,499 रुपये है। Mi Smart Band 5 में 1.1 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो कि पूरी तरह से टच है। यह बैंड कई कलर वेरियंट में मिलेगा। एमआई बैंड 5 में 11 स्पोर्ट्स मोड और 14 दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी। यह ब्लैक, नेवी ब्लू, टील, पर्पल और ऑरेंज स्ट्रैप वेरियंट में मिलेगा।