Google Pay में आ रहा है गोल्ड गिफ्टिंग का फीचर, जानें इसके बारे में

इस साल की शुरुआत में गूगल ने घोषणा की थी कि गूगल पे एप से सोना खरीदा और बेचा जा सकता है। इसके लिए गूगल ने इंटरनेशनल मेटल एंड माइनिंग सर्विस प्रोवाइडर MMTC-PAMP के साथ साझेदारी की थी। वहीं अब खबर है कि कंपनी गूगल पे एप में गोल्ड गिफ्ट करने का भी फीचर आ रहा है। उदाहरण के तौर पर किसी खास मौके किसी को आप गोल्ड गिफ्ट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Google Pay में जुड़ा नया सिक्योरिटी फीचर, फेस रिकॉग्नाइजेशन और फिंगरप्रिंट से
XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पे v48.0.001_RC03 वर्जन पर इस गोल्ड गिफ्टिंग का फीचर देखा गया है, हालांकि यह फीचर फिलहाल टेस्टिंह में है। टेस्ट में सफल होने के बाद इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। वहीं गूगल ने स फीचर को लेकर पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस फीचर के जारी होने की तारीख के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ेंः Google Pay के यूजर्स जल्द एप में चेक कर सकेंगे बैंक अकाउंट, पढ़ें पूरी खबर
इसी साल अप्रैल में गूगल ने गूगल पे में गोल्ड खरीदने और बिक्री करने का फीचर दिया था। गूगल पे यूजर 99.99 फीसदी 24 कैरेट गोल्ड खरीद और बेच सकते हैं। गूगल के मुताबिक सोना को सिक्योर वॉल्ट्स में MMTC-PAMP की निगरानी में रखा जाता है। गूगल पे में सोने की कीमत हर एक मिनट में रीफ्रेश होती है। ऐसे में कोई भी किसी भी वक्त सोना खरीद और बेच सकता है।
- Oppo Reno 3 Pro 5G की जानकारी हुई लीक, मिलेगी सुपर स्लिम बॉडी और दमदार बैटरी
- JioFiber के इस सस्ते प्लान में मिलता है बंपर डाटा, कीमत सिर्फ 199 रुपये
- Samsung गैलेक्सी के स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 10 का अपडेट, मिलेंगे कमाल के फीचर्स
- अब बिना नेटवर्क भी फोन पर बात कर सकेंगे एयरटेल और जियो के यूजर्स