Google Pay: गूगल पे में आया बड़ा अपडेट, अमेरिका से भारत में भेज सकेंगे पैसे
यह सुविधा सिर्फ परिवार और दोस्तों के लिए ही है। इसके अलावा भारतीय यूजर्स अमेरिका पैसे नहीं भेज सकते हैं।

विस्तार
गूगल पे (Google Pay) ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ी सुविधा देते हुए नया अपडेट जारी किया है। Google Pay के यूजर्स अब अमेरिका से भी भारत और सिंगापुर में पैसे भेज सकेंगे। इसके लिए गूगल पे ने वेस्टर्न यूनियन (Western Union) और Wise के साथ साझेदारी की है। अन्य देशों के लिए यह सुविधा कब जारी होगी, इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि Google Pay की यह सुविधा जल्द ही 280 देशों में शुरू होगी।
गूगल ने अपनी इस नई सेवा के बारे में अपने ब्लॉग में जानकारी दी है जिसमें कहा गया है कि वेस्टर्न यूनियन के जरिए गूगल पे से मुफ्त में अनलिमिटेड पैसे भेजे जा सकते हैं, हालांकि मुफ्त सेवा 16 जून तक ही है। वहीं यदि आप Wise के जरिए पैसे भेजते हैं तो 500 डॉलर तक का पहला ट्रांसफर मुफ्त है। मुफ्त सेवा खत्म होने के बाद प्रति ट्रांजेक्शन कितने पैसे लगेंगे, इसके बारे में गूगल ने नहीं बताया है।
यहां एक और बात ध्यान देने वाली है और वह यह है कि गूगल पे के जरिए अमेरिकी यूजर्स भारत या सिंगापुर के किसी बिजनेस अकाउंट में पैसे नहीं भेज पाएंगे। यह सुविधा सिर्फ परिवार और दोस्तों के लिए ही है। इसके अलावा भारतीय यूजर्स अमेरिका पैसे नहीं भेज सकते हैं।
यदि आप अमेरिका में हैं और भारत में परिवार के किसी सदस्य या किसी दोस्त को पैसे भेजना चाहते हैं तो आपको पे के बटन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद Western Union या Wise में से किसी एक को चुनना होगा। इसके बाद अमाउंट डालना होगा और फिर पेमेंट हो जाएगा। पेमेंट भेजने से पहले पेमेंट रिसीव करने के लिए भी दो विकल्प मिलेंगे जिनमें से आपको UPI या फिर कैश पिकअप में से किसी को चुनना होगा।
- WhatsApp Privacy: छलका व्हाट्सएप का दर्द, कहा- आरोग्य सेतु, जोमैटो, ओला भी लेते हैं डाटा तो सवाल सिर्फ हमसे क्यों
- Soundcore Life Dot2 ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, 35 घंटे का है बैटरी बैकअप
- Realme C20A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी
- इंतजार खत्म: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Clubhouse, इस देश के यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल