Google Message: स्कैम वाले लिंक पर क्लिक करने पर मिलेगी वॉर्निंग, आ रहा है नया अपडेट
ताजा अपडेट उसी प्रयास का एक हिस्सा है। गूगल अपने मैसेज एप Google Message पर एक बड़े अपडेट को लेकर काम कर रहा है। Google Message के इस अपडेट के बाद संदिग्ध लिंक वाले मैसेज को लेकर एप ही अलर्ट देगा।

विस्तार
गूगल अपने मैसेजिंग एप Google Message को लेकर काफी काम कर रहा है। आजकल स्पैम बहुत बड़ी समस्या हो गई है। स्पैम कॉल से लेकर स्पैम मैसेज तक से लोग हद से ज्यादा परेशान हैं लेकिन इसका कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। गूगल अपने स्तर पर स्पैम को रोकने के लिए खई सारे प्रयास कर रहा है।
ताजा अपडेट उसी प्रयास का एक हिस्सा है। गूगल अपने मैसेज एप Google Message पर एक बड़े अपडेट को लेकर काम कर रहा है। Google Message के इस अपडेट के बाद संदिग्ध लिंक वाले मैसेज को लेकर एप ही अलर्ट देगा।
इसे एक उदाहरण से समझें तो यदि आपके पास कोई ऐसा मैसेज आया है जिसमें कोई वेब लिंक है जो कि अनजान साइट का है तो उस पर क्लिक करने पर गूगल वॉर्निंग देगा। यदि आपके पास किसी ऐसे नंबर से भी मैसेज आ रहा है जो आपके फोन में सेव नहीं है तब भी गूगल आपको वॉर्निंग देगा।
- स्कैम का खौफनाक रूप: वकील के कपड़े उतरवाए, दो दिन तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाया, 10 लाख ठगे
- Tech Tips: एक ही बार में Instagram के सभी पोस्ट कैसे डिलीट करें, जानें सबसे आसान तरीका
- Google ने दिया तोहफा: Find My Device Network हुआ लॉन्च, बंद होने के बाद भी ट्रैक कर सकेंगे फोन की लाइव लोकेशन
- काम की बात: WhatsApp पर कंपनियां भेज रही हैं फालतू के मैसेज? ऐसे करें सभी को ब्लॉक