परेशानी: Google Meet हुआ ठप, भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स हलकान
सुबह 10 बजे तक डाउनडिटेक्टर पर करीब 1,000 लोगों ने इसके ठप होने की शिकायत की है। गूगल मीट के साथ लोगों को अभी भी दिक्कत आ रही है। 63 फीसदी लोगों ने मीटिंग ज्वाइन ना कर पाने की शिकायत की है, जबकि 20 फीसदी लोगों को लॉगिन करने में दिक्कत हो रही है। 16 फीसदी लोगों को मीटिंग शुरू करने में दिक्कत आई है।

विस्तार
गूगल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप Google Meet भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में ठप है जिसके कारण लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा है। Google Meet के डाउन होने से भारतीय यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि गूगल मीट आज यानी 5 जून को सुबह से ही डाउन है और सुबह में ही ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं। इसके अलावा लोगों को ऑफिस की मीटिंग भी अटेंड करनी होती है। Google Meet के ठप होने की पुष्टि डाउनडिटेक्टर ने भी की है।
डाउनडिटेक्टर पर दी गई जानकारी के मुताबिक गूगल मीट 5 जून को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से डाउन है। सुबह 10 बजे तक डाउनडिटेक्टर पर करीब 1,000 लोगों ने इसके ठप होने की शिकायत की है। गूगल मीट के साथ लोगों को अभी भी दिक्कत आ रही है। 63 फीसदी लोगों ने मीटिंग ज्वाइन ना कर पाने की शिकायत की है, जबकि 20 फीसदी लोगों को लॉगिन करने में दिक्कत हो रही है। 16 फीसदी लोगों को मीटिंग शुरू करने में दिक्कत आई है। गूगल मीट के डाउन होने से भारत में सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, चंडीगढ़ के यूजर्स को हो रही है।

- काम की बात: एक गलती और ट्विटर हटा सकता है ब्लू टिक, जानें क्या है नियम
- मस्क के ब्रेकअप ट्वीट से बिटकॉइन को झटका, सात फीसदी तक गिरीं कीमतें
- सोशल मंच: गूगल, फेसबुक, अमेजन के लाइक्स पर टैक्स बढ़ाने को जी7 देशों के वित्त मंत्रियों का मंथन
- Exclusive: Tecno SPARK 7T अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, यहां जानें फोन के फीचर्स