Exclusive: Tecno SPARK 7T अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, यहां जानें फोन के फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Jun 2021 02:52 PM IST
सार

Tecno SPARK 7T की भारत में लॉन्चिंग अगले सप्ताह होगी। Tecno SPARK 7T एक बजट स्मार्टफोन होगा जो कि कंपनी की स्पार्क सीरीज का नया मेंबर होगा। सूत्रों ने बताया है कि Tecno SPARK 7T भारत का सबसे सस्ता 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन होगा।

विज्ञापन
Tecno SPARK 7T to launch in India next week know price and specifications
Tecno SPARK 7T - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेक्नो इंडिया जल्द ही भारतीय बाजार में अपने नए ऑल-राउंडर स्मार्टफोन Tecno SPARK 7T को लॉन्च करने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Tecno SPARK 7T की भारत में लॉन्चिंग अगले सप्ताह होगी। Tecno SPARK 7T एक बजट स्मार्टफोन होगा जो कि कंपनी की स्पार्क सीरीज का नया मेंबर होगा। सूत्रों ने बताया है कि Tecno SPARK 7T भारत का सबसे सस्ता 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन होगा।

    Tecno SPARK 7T के फीचर्स

    कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन फोन की एक तस्वीर सामने आई है जिसके मुताबिक इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट होगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा अपने अन्य फोन की तरह कंपनी Tecno SPARK 7T में भी फ्रंट में डुअल फ्लैश लाइट देगी। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। फोन का बैक पैनल रग्ड होगा और बॉडी प्लास्टिक की होगी।

    विज्ञापन

    बता दें कि टेक्नो ने पिछले महीने ही स्पार्क सीरीज के TECNO SPARK 7 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। TECNO SPARK 7 Pro को 48 मेगापिक्सल AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। TECNO SPARK 7 Pro में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    TECNO SPARK 7 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS v7.5 है। TECNO SPARK 7 Pro में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसका फायदा आपको गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग में मिलेगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें