काम की बात: एक गलती और ट्विटर हटा सकता है ब्लू टिक, जानें क्या है नियम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Jun 2021 10:25 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष अधिकारियों के निजी हैंडल को भी अनवेरिफाइड कर दिया है।आरएसएस के सह-सरकार्यवाह (ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी) अरुण कुमार, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी समेत अन्य नेताओं के निजी हैंडल से ब्लू टिक हटाया गया है।

विज्ञापन
Twitter removes blue badge from Venkaiah Naidu personal verified account when twitter removes blue tick All you need to know
twitter blue tick removal - फोटो : twitter

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक वेरिफिकेशन को हटा दिया है। ट्विटर के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी भी देखी जा रही है। कई लोगों ने यहां तक कह दिया है कि ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटाकर भारत के संविधान पर हमला बोला है। यहां यह जानना आपके लिए जरूरी है कि ट्विटर ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन उपराष्ट्रपति वाले हैंडल से नहीं, बल्कि एम वेंकैया नायडू के निजी हैंडल से हटाया है। कुछ नेताओं ने ट्विटर के इस फैसले को शर्मनाक बताया है। ट्विटर के इस फैसले के बाद "Vice President of India" ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों को कहना है कि ट्विटर ने गलती से उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ब्लू टिक को हटाया है। अब सवाल यह है कि आखिर ट्विटर किन-किन परिस्थितियों में किसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक को हटा सकता है? आइए जानते हैं...

    किसी अकाउंट से ब्लू टिक हटने की पहली शर्त यही है कि यदि आपका अकाउंट लंबे समय से एक्टिव नहीं है तो कंपनी ब्लू टिक को हटा सकती है। सबसे जरूरी बात यह है कि ब्लू टिक हटाने से पहले कंपनी आपको नोटिस नहीं देगी। ट्विटर की पॉलिसी में साफ-साफ लिखा है कि वह नोटिस दिए बिना आपके अकाउंट से ब्लू टिक वेरिफिकेशन को हटा सकती है। बता दें कि उपराष्ट्रपति के निजी हैंडल से 23 जुलाई 2020 को आखिरी ट्वीट किया गया था, उसके बाद इस अकाउंट से कोई ट्वीट नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा यदि आप किसी सरकारी पद पर हैं और पद पर रहने के दौरान अकाउंट को वेरिफाई किया गया है तो पद से हटने के बाद वेरिफिकेशन को हटाया जा सकता है। साथ ही यदि आपके अकाउंट से बार-बार ट्विटर की पॉलिसी का उल्लंघन होता है तब भी आपके अकाउंट से ब्लू टिक को हटाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आप बार डिस्प्ले नेम, बायो और प्रोफाइल फोटो बदलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं तब भी आपके अकाउंट से ब्लू टिक को हटाया जा सकता है। पॉलिसी उल्लंघन के मामले में ब्लू टिक हटाने की प्रक्रिया ऑटोमेटिक नहीं होती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें