COVID-19 Hotspots के बारे में अब गूगल मैप पर मिलेगी जानकारी

कोरोना को लेकर गूगल लंबे समय से लोगों को जागरूक कर रहा है। अब गूगल अपने मैप में कलर कोडिंग करने वाला है जिसके बाद गूगल मैप्स पर ही लोगों को कोरोना हॉटस्पॉट के बारे में जानकारी मिल जाएगी। गूगल ने इस नए अपडेट की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।
गूगल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि गूगल मैप्स में "COVID-19" के विकल्प पर टैप करने पर मैप्स पिछले सात दिनों के कोरोना केस का औसत निकालकर कोरोना हॉटसपॉट के बारे में बताएगा। गूगल के मुताबिक यह औसत 1,00,000 लोगों को निकाला जाएगा।
गूगल ने अपने सर्च रिजल्ट में COVID-19 टेस्टिंग सेंटर के बारे में भी जानकारी देना शुरू कर दिया है। अब आप गूगल से सीधे तौर पर पूछ सकते हैं कि आपके आसपास कहां पर कोरोना की टेस्टिंग होती है। गूगल का यह फीचर इसी सप्ताह से एपल और गूगल के सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद मिलने लगेगा।
बता दें कि गूगल ने अपने मैप्स Google Maps के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसमें विजुअल को पहले के मुकाबले बेहतर किया गया है। Google Maps के नए अपडेट में आपको पहले के मुकाबले बेहतर कलर मिलेंगे। उदाहरण के तौर रंगों के आधार पर आपको रास्तों और जंगलों के बारे में जानकारी मिलेगी। जंगल वाले इलाके को पहले के मुकाबले अधिक हरा दिखाया जाएगा।
Google Maps के इस अपडेट को कलर मैपिंग नाम दिया गया है। गूगल ने इस अपडेट के बारे में अपने ब्लॉग में जानकारी दी है। नए अपडेट को लेकर गूगल का मकसद यूजर्स को नेचुरल अनुभव देना है। गूगल मैप्स का यह अपडेट दुनियाभर के 220 देशों में दिखेगा। यह फीचर एचएसवी कलर मॉडल पर काम करेगा।