Evernote App: एआई फीचर्स के साथ पहले से स्मार्ट हुआ एवरनोट, जानिए खूबियों की डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 19 Apr 2024 02:16 PM IST
सार

तकनीकी मार्केट में कई तरह के नए एप्स लगातार दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में एक मशहूर नोट एप एवरनोट में एआई फीचर्स को जोड़ा गया है। इनकी मदद से यूजर्स को काफी फायदा हो सकता है। जानिए इसकी जानकारी

विज्ञापन
evernote app how you can work smarter know the ai features detail
Evernote App - फोटो : Freepik

    विस्तार

    डिजिटल दुनिया में काफी तेजी से चीजे बदल रही हैं। तकनीक में हर दिन नया बदलाव आ रहा है। ऐसे में नोट बनाने का तरीका भी अब बदल चुका है। अब नोट्स बनाने के लिए काफी एडवांस फीचर्स आ चुके हैं। एवरनोट एप यूजर्स को बेहतर तरीके से नोट सुरक्षित करने का मौका देता है।

    आपको जानकारी के लिए बता दें कि एवरनोट एप नोट्स बनाने के लिए टेक्स्ट, फोटो और वीडियो का विकल्प देता है। इसमें एडिटिंग टूल्स का भी विकल्प दिया जाता है। अब इस एप में कई एडवांस एआई फीचर भी आ गए हैं। इन फीचर्स की वजह से यूजर्स को काफी फायदा हो सकता है।

    विज्ञापन
    • एवरनोट एप में एआई पावर्ड सर्च फीचर्स मिलते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स बने हुए नोट्स में जरूरी जानकारी को खोज सकते हैं। यूजर्स को सही प्रॉप्ट के जरिए एआई की सहायता लेनी होगी।
    • एवरनोट एप में अब सारांश फीचर्स को भी जोड़ा गया है। इस फीचर में नोट्स, डॉक्स और फाइल्स का शार्ट वर्जन मिलता है।
    • इसके साथ ही एप में एआई क्लीलअप फीचर भी दिया गया है। ये फीचर खुद ही नोट्स के टाइटल में कुछ भी गलत होने पर उसे ठीक कर देगा।
    • एवरनोट एप में हेल्प मी राइट का फीचर भी मिलता है। ये फीचर यूजर्स को लिखने में सहायता देगा। साथ ही किसी तरह की टाइपिंग गलती होने पर उसे ठीक करेगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें