Google Maps: गूगल ने लाइफ सेविंग सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर का बीटा वर्जन किया अनवील, जानें डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 19 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

गूगल अपने मशहूर एप मैप्स को लगातार बेहतर करने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे में गूगल ने यूजर्स के लिए एक लाइफ सेविंग फीचर का बीटा वर्जन अनवील कर दिया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी लोकेशन को आसानी से साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन
google maps beta unveils life saving satellite connectivity feature
Google Maps - फोटो : istock

    विस्तार

    दुनियाभर में टेक कंपनियों के बीच नई-नई तकनीक लाने की होड़ मची हुई है। इसी बीच गूगल ने मैपिंग एप गूगल मैप्स में एक कमाल का फीचर अनवील कर दिया है। नया फीचर सैटेलाइट कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि डिवाइस में सेल्युलर नेटवर्क और वाई-फाई नहीं होने पर गूगल मैप्स की सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर का सहारा लिया जा सकता है।

    गूगल मैप्स सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर का अभी बीटा वर्जन 11.125 ही प्रदर्शित किया गया है। इस नए अपडेट की सबसे बड़ी खूबी ये हैं कि यूजर्स गूगल मैप्स में ही अपनी लोकेशन की जानकारी साझा कर पाएंगे। ये फीचर रिमोट एरिया के साथ ही नेटवर्क की कमी वाले क्षेत्रों में काफी फायदेमंद साबित होगा।

    विज्ञापन

    सामने आई जानकारी में बताया जा रहा है कि यूजर्स जल्द ही इस अपडेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर के तहत यूजर्स हर 15 मिनट के अंतराल पर एक दिन में केवल 5 बार गूगल मैप्स के जरिए अपनी लोकेशन साझा कर सकेंगे। यहां पर आपको बता दें कि ये सेल्युलर नेटवर्क की कमी वाले क्षेत्रों में अपनी लोकेशन की जानकारी साझा करने का वैकल्पिक मार्ग होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें