Google for India 2024: गूगल पे से मिलेगा 50 लाख का लोन, गोल्ड लोन स्कीम भी जल्द होगी लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

गूगल ने अपने इवेंट में कहा कि गूगल एप लोन की सुविधा जल्द ही मिल जाएगी। इसके अलावा गूगल ने बताया कि तीन करोड़ से अधिक लोग गूगल पे एप के जरिए अपना सिबिल स्टोर चेक करते हैं।

विज्ञापन
Google for India 2024 Now you can take 50 lakh loan from Google pay app
Google pay loan - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने आज अपने गूगल फॉर इंडिया इवेंट में एक बड़ी घोषणा की है जो कि देश के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़े काम की है। गूगल ने कहा है कि अब गूगल पे यूजर्स सिर्फ एक क्लिक में घर बैठे 5-50 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए गूगल ने आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड (ABFL) के साथ साझेदारी की है।

    गूगल ने अपने इवेंट में कहा कि गूगल एप लोन की सुविधा जल्द ही मिल जाएगी। इसके अलावा गूगल ने बताया कि तीन करोड़ से अधिक लोग गूगल पे एप के जरिए अपना सिबिल स्टोर चेक करते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल ने गूगल पे एप पर गोल्ड लोन स्कीम भी शुरू की है। इस स्कीम के तहत आप बिना सिविल रिपोर्ट और बाकी दस्तावेज के 50 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन घर बैठे ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। इसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ साझेदारी की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें