Find My Device: गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट, दोस्तों को भी कर सकेंगे लाइव ट्रैक
पहले, दोस्तों और परिवार के सदस्यों की लाइव लोकेशन देखने के लिए Google Maps का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब, Find My Device एप में यह फीचर जोड़ दिया गया है, जिससे यह सीधे Apple के Find My एप का प्रतिस्पर्धी बन गया है।

विस्तार
गूगल ने अपने Find My Device एप में एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है, जिससे अब न केवल खोए हुए डिवाइस को खोजा जा सकेगा, बल्कि दोस्तों और परिवार के सदस्यों की रीयल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग भी संभव होगी। यह नया फीचर मार्च एंड्रॉयड फीचर ड्रॉप का हिस्सा था और अब इसे अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए जारी किया जा रहा है।
पहले, दोस्तों और परिवार के सदस्यों की लाइव लोकेशन देखने के लिए Google Maps का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब, Find My Device एप में यह फीचर जोड़ दिया गया है, जिससे यह सीधे Apple के Find My एप का प्रतिस्पर्धी बन गया है।
जो उपयोगकर्ता पहले से ही Google Maps के माध्यम से अपनी लोकेशन साझा कर रहे थे (चाहे वे iOS उपयोगकर्ता ही क्यों न हों), अब उनकी लोकेशन Find My Device ऐप में भी दिखेगी। इसका मतलब है कि अब आप अपने खोए हुए फोन और प्रियजनों—दोनों को एक ही एप से ट्रैक कर सकेंगे।