Find My Device: गूगल ने बदला फाइंड माय डिवाइस का नाम, अब मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी
गूगल ने July, Mokobara, Peak और Pixbee जैसी कंपनियों से साझेदारी की है। July और Mokobara अपने नए लगेज में इन-बिल्ट ट्रैकर्स दे रहे हैं। Peak, जो एक स्कीइंग कंपनी है, ट्रैकर-सपोर्टेड स्कीज लॉन्च कर रही है। Pixbee, एक ऑस्ट्रेलियन चाइल्ड-वियरेबल ब्रांड, डिज्नी-थीम वाले ब्लूटूथ टैग्स ला रहा है।

विस्तार
गूगल ने अपने 'Find My Device' नेटवर्क को अब 'Find Hub' नाम से रीब्रांड कर दिया है। यह घोषणा हाल ही में आयोजित The Android Show: I/O Edition इवेंट में की गई। यह केवल नाम का बदलाव नहीं है, बल्कि इसमें कई नई खूबियां और हाई एंड टेक्नोलॉजी भी जोड़ी गई हैं, जिससे यूजर्स को अपने खोए हुए डिवाइसेज और सामान को ढूंढना और भी आसान हो जाएगा।
गूगल ने July, Mokobara, Peak और Pixbee जैसी कंपनियों से साझेदारी की है। July और Mokobara अपने नए लगेज में इन-बिल्ट ट्रैकर्स दे रहे हैं। Peak, जो एक स्कीइंग कंपनी है, ट्रैकर-सपोर्टेड स्कीज लॉन्च कर रही है। Pixbee, एक ऑस्ट्रेलियन चाइल्ड-वियरेबल ब्रांड, डिज्नी-थीम वाले ब्लूटूथ टैग्स ला रहा है।
इस महीने के अंत तक गूगल अल्ट्रा वाइड बैंड (UWB) तकनीक को भी Find Hub में जोड़ रहा है, जिससे यूजर्स “Precision Finding” फीचर के जरिए खोए हुए आइटम को और सटीकता से ढूंढ सकेंगे। गूगल ने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही Find Hub में सैटेलाइट कनेक्टिविटी जोड़ी जाएगी। इसका मतलब यह है कि यूजर्स अब बिना मोबाइल नेटवर्क के भी दोस्तों और परिवार से जुड़े रह सकेंगे और डिवाइस की लोकेशन पा सकेंगे।
- Bluetooth 6.1: ब्लूटूथ 6.1 हुआ लॉन्च, मिलेगी बेहतर प्राइवेसी और कनेक्टिविटी
- OPPO K13: लैग किलर परफॉरमेंस, सुपर फास्ट चार्जिंग से लैस OverPowered फोन
- Alert: फर्जी रक्षा अधिकारी के नाम से आपके पास आ सकती है कॉल, सरकार ने किया आगाह
- India Pakistan Tension: प्रमुख हथियार के तौर पर सामने आया ड्रोन, स्वार्म टेक्नोलॉजी क्यों है सबसे खतरनाक?