मेड इन इंडिया: अडानी ग्रुप की बड़ी प्लानिंग, भारत में बनेगा दुनिया का सबसे दमदार सुपर एप
मीटिंग में टीम को संबोधित करते हुए अडाणी ने कहा, 'हमें डिजिटल दुनिया की फरारी होना चाहिए। हमें भारत के हर इंसान की सहूलियत के हिसाब से सुपर एप डिजाइन करना है।'

विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप के बाद अब अडाणी ग्रुप भारत में कम्यूनिकेशन मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अडाणी ग्रुप भारतीय बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा एप लॉन्च करने का तैयारी कर रहा है जिसे सुपर एप कहा जाएगा। सुपर एप को अडाणी ग्रुप का डिजिटल लैब लॉन्च करेगा। अडाणी ग्रुप के सुपर एप का मुकाबला जियो, टाटा, पेटीएम और ITC जैसी कंपनियों से होगा। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक अडाणी ग्रुप की सभी कंपनियों में 15 फीसदी तक की लगातार ग्रोथ हो रही है।
दरअसल हाल ही में डिजिटल लैब्स की टीम के साथ अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने एक मीटिंग की थी। इस मीटिंग में करीब 80 युवा कर्मचारी शामिल थे। मीटिंग में टीम को संबोधित करते हुए अडाणी ने कहा, 'हमें डिजिटल दुनिया की फरारी होना चाहिए। हमें भारत के हर इंसान की सहूलियत के हिसाब से सुपर एप डिजाइन करना है।'
सुपर एप में क्या-क्या होगा?
अडाणी के सुपर एप का लक्ष्य सभी तरह की सेवाओं को एक ही एप में समेटना है। उदाहरण के तौर पर एक ही एप में रेलवे टिकट की बुकिंग से लेकर कैब की बुकिंग तक और पेमेंट से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक की सर्विस मिलेगी। सीधे शब्दों में कहें तो एक ही एप से आपकी सभी तरह की आवश्यक जरूरतें पूरी होंगी।
ITC का भी सुपर एप होगा लॉन्च
देश की एफएमसीजी (FMCG) यानी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक ITC भी अपना सुपर एप पेश करने वाली है जिसका नाम ITC MAARS होगा। इस एप का मकसद किसानों की आय को बढ़ाना होगा। आईटीसी के एप को ग्लोबल स्तर पर भी लॉन्च करने की योजना है।
- Battlegrounds Mobile India: डाउनलोडिंग का आंकड़ा 50 मिलियन के पार, दो जुलाई को ही हुआ था लॉन्च
- अलर्ट: ठगी का नया तरीका, बिना ऑर्डर किए ही आ रहे डिलीवरी के मैसेज, मांगे जा रहे पैसे
- Smarter Living 2022: 26 अगस्त को शाओमी लॉन्च करेगी कई IoT प्रोडक्ट
- झटका: शाओमी ने भारत में बंद किए Redmi Note 10 सीरीज के ये दो मॉडल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट