Battlegrounds Mobile India: डाउनलोडिंग का आंकड़ा 50 मिलियन के पार, दो जुलाई को ही हुआ था लॉन्च
50 मिलियन डाउनलोड पूरो होने के बाद कंपनी ने हमेशा के लिए इन-गेन गैलेक्सी मैसेंजर आउटफिट प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर देने का एलान किया है। गेम को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

विस्तार
पबजी मोबाइल गेम का नया अवतार बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) को भारत में दो जुलाई को लॉन्च किया गया था और अब दो महीने के अंदर ही गेम को पांच करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।
कंपनी ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज के जरिए दी है। गेम को डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टोन ने 50 मिलियन यानी 5 करोड़ डाउनलोड के लिए रिवॉर्ड की घोषणा की थी जिसके बाद डाउनलोडिंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है।
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया फिलहाल एंड्रॉयड के लिए उपलब्ध है और जल्द ही iOS वर्जन भी रिलीज किया जाएगा। 50 मिलियन डाउनलोड पूरो होने के बाद कंपनी ने हमेशा के लिए इन-गेन गैलेक्सी मैसेंजर आउटफिट प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर देने का एलान किया है। गेम को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3,36,000 प्लेयर्स के अकाउंट को बैन कर दिया है। ये प्लेयर्स गेम में चीटिंग कर रहे थे। क्राफ्टोन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 30 जुलाई से पांच अगस्त के बीच चली जांच में 3,36,000 अकाउंट्स गेम में चीटिंग करते पकड़े गए हैं जिनके बाद अकाउंट को हमेशा के लिए बैन किया गया है यानी ये अकाउंट फिर कभी गेम नहीं खेल पाएंगे।
- अलर्ट: ठगी का नया तरीका, बिना ऑर्डर किए ही आ रहे डिलीवरी के मैसेज, मांगे जा रहे पैसे
- झटका: शाओमी ने भारत में बंद किए Redmi Note 10 सीरीज के ये दो मॉडल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- Smarter Living 2022: 26 अगस्त को शाओमी लॉन्च करेगी कई IoT प्रोडक्ट
- गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट, Pixel यूजर्स को फोन एप में ही मिला कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर