फर्जी Paytm एप से पेमेंट कर लगाया 17 हजार का चूना, आप ऐसे रहें सावधान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Dec 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Fake paytm app payment rise how to be alert all you need to know
FAKE PAYTM APP FRAUD - फोटो : अमर उजाला

    डिजिटिल पेमेंट सर्विस में पेटीएम एप का बड़ा नाम है। देश के करोड़ों लोग पेटीएम एप का इस्तेमाल करते हैं और यह बात जगजाहिर है कि जो चीज जितनी ज्यादा लोकप्रिय होती है, उसके नाम पर उतने ही फर्जीवाड़े होने लगते हैं। Paytm के साथ भी ऐसा ही होने लगा है। पहले PayTm केवाईसी के नाम पर लोगों को चूना लगाया गया जिसके बाद कंपनी को विज्ञापनों के जरिए अपने ग्राहकों को अलर्ट करना पड़ा। अब नया मामला Paytm के फर्जी एप से क्यूआर कोड स्कैन करके फर्जी पेमेंट करने को लेकर सामने आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    इंदौर में फेक एप से क्यूआर कोड स्कैन कर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शहर में एक गारमेंट की दुकान पर एक युवती ने 17 हजार रुपये के लेडी गारमेंट्स खरीदे और फर्जी पेटीएम से पेमेंट करके दुकानदार को दिखाया और नौ दो ग्यारह हो गई। दुकानदार के मुताबिक युवती ने पेटीएम एप से पेमेंट करके पेमेंट सफल होने का निशान भी दिखाया था जिसके बाद उसे जाने दिया गया लेकिन काफी देर बाद अकाउंट में पैसे नहीं आने पर युवती की तलाश शुरू हुई। एक पार्किंग में पकड़े जाने के बाद युवती ने दुकान के कर्मचारी से कहा कि वह गाड़ी पार्क करके दुकान आ रही है, इसके बाद कर्मचारी तो दुकान में वापस आ गया लेकिन युवती नहीं आई। बाद में अन्य दुकानदारों से बात करने पर पता चला कि युवती ने फर्जी पेटीएम एप से पेमेंट करके चूना लगा दिया है।

    विज्ञापन

    कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव में भी ऐसी ही घटना हुई है। राजनांदगांव के सोमनी ग्राम पंचायत स्थित गौरव मेंस वियर के संचालक प्रतीक तिवारी ने अमर उजाला को बताया कि आठ दिसंबर को एक युवक ने 5,200 रुपये के कपड़े खरीदे और फर्जी पेटीएम एप से पेमेंट सफल होने का मैसेज दिखाकर रवाना हो गया। काफी देर तक अकाउंट में पैसे ना आने पर प्रतीक को संदेह हुआ फिर उन्होंने पेटीएम के कस्टमर केयर को फोन किया तो उसने बताया कि उनके अकाउंट में 5,200 रुपये का उस दिन कोई ट्रांजेक्शन ही नहीं हुआ है। प्रतीक ने इस फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले साल पेटीएम स्पूफ नाम से एक पेटीएम वायरल हुआ था जिसके जरिए लाखों रुपये के फर्जी पेमेंट किए जा सकते थे लेकिन अब नए तरह का कोई फर्जी पेटीएम एप मार्केट में आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की धोखाधड़ी से अपने यूजर्स को बचाने के लिए पेटीएम ने एक स्पीकर लॉन्च किया है। पेमेंट हो जाने पर यह स्पीकर बोलकर आपको बताता है कि आपके खाते में इतने रुपये का पेमेंट हो गया है। यदि आपके पास यह स्पीकर है तो बिना पेमेंट की आवाज आए ग्राहक को सामान ना दें और यदि आपके पास यह स्पीकर नहीं है तो जब तक आपके खाते में पैसे ना पहुंचे, तब तक ग्राहकों को दुकान ना छोड़ने दें। बेहतर होगा कि आप इस स्पीकर का इस्तेमाल शुरू कर दें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें