Motorola के इन 23 स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 11 का अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

यदि आपके पास भी मोटोरोला का स्मार्टफोन है और आप एंड्रॉयड 11 का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको यह बताएंगे कि मोटोरोला के कौन-कौन से स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 11 का अपडेट मिलने वाला है। मोटोरोला ने कुल 23 स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिन्हें जल्द ही एंड्रॉयड 11 का अपडेट मिलने वाला है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक ब्लॉग के जरिए दी है।
मोटोरोला के स्मार्टफोन जिन्हें मिलेगा एंड्रॉयड 11 का अपडेट
Motorola Razr 5GMotorola Razr 2019Motorola EdgeMotorola Edge+Motorola One 5GMotorola One ActionMotorola One FusionMotorola One Fusion+Motorola One HyperMotorola One VisionMoto G 5GMoto G 5G PlusMoto G FastMoto G PowerMoto G ProMoto G StylusMoto G9Moto G9 PlayMoto G9 PlusMoto G9 PowerMoto G8Moto G8 PowerLenovo K12 Note
हालांकि Motorola ने यह साफ तौर पर नहीं बताया है कि कौन से मॉडल को एंड्रॉयड 11 का अपडेट कब मिलेगा, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि जनवरी 2021 से इन मॉडल को एंड्रॉयड 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।