Facebook ने खास चैटिंग एप Tuned किया लॉन्च, जानें क्या है खास

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने कपल्स के लिए नया चैटिंग एप Tuned लॉन्च किया है। इस एप के जरिए कपल्स चैटिंग करने के साथ-साथ तस्वीरें और म्यूजिक साझा कर पाएंगे। फिलहाल, यह एप आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे कनाडा के यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक साफ नहीं किया है कि इस एप को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर कब उतारा जाएगा। तो आइए जानते हैं फेसबुक के लेटेस्ट मोबाइल एप के बारे में विस्तार से...
इसे भी पढ़ें: Vivo Y50 स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Facebook का Tuned मोबाइल एप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ने इस एप को सिर्फ कपल्स के लिए पेश किया है। यहां पार्टनर्स एक दूसरे के साथ महत्वपू्र्ण पल शेयर कर सकेंगे। साथ ही कपल्स को इस एप में म्यूजिक, लव नोट्स, फोटो, वाइस नोट और अपनी बातें साझा करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा चैटिंग के दौरान स्टिकर्स का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं, इस एप को स्पॉटिफाई के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे यूजर्स अपने पार्टनर के साथ गानों की प्लेलिस्ट शेयर कर पाएंगे।
NPE टीम को पिछले साल किया था तैयार
आपको बता दें कि एनपीई टीम ने इस लेटेस्ट एप को तैयार किया है। फेसबुक ने पिछले साल एनपीई यानी न्यू प्रॉडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन टीम को बनाया था। वहीं, इस टीम ने इससे पहले फोटो और शेयरिंग एप हॉबी एप को लॉन्च किया था।