Dolby ने लॉन्च किया खास ऑडियो रिकॉर्डिंग मोबाइल एप, मिलेंगे ये स्पेशल फीचर

विस्तार
संगीतकार और क्रिएटिव लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए शानदार ऑडियो रिकॉर्डिंग एप Dolby On पेश किया है। डॉल्बी ऑन एक फ्री म्यूजिक, वीडियो रिकॉर्डिंग और स्ट्रीमिंग एप है जिसे गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि डॉल्बी एप की मदद से आप अपने फोन से डॉल्बी साउंड क्वालिटी के साथ ऑडियो और वीडियो को आसानी से रिकॉर्ड कर सकेंगे। इस एप का इस्तेमाल लाइव स्ट्रीम के लिए भी किया जा सकता है।
डॉल्बी ऑन फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक कंप्रेशन, ईक्यू, लिमिटिंग, नॉइस रिडक्शन, स्टेरियो वाइडनिंग, डी-एसिंग आदि जैसे ऑडियो इफेक्ट्स मिलेंगे। इसमें आपको सॉनिक रिकॉर्डिंग भी मिलती है। ऐसे में आप बिना किसी स्टूडियो गए डॉल्बी साउंड के साथ ऑडियो और वीडियो की रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। आईओएस एप में ट्विच या फेसबुक पर कंटेंट शेयर करने के लिए एक इन-बिल्ट लाइव स्ट्रीमिंग फीचर है।
डॉल्बी ऑन एप के खास फीचर्स
वीडियो के लिए, अपने फोन या टैबलेट की सेटिंग के जरिये अपने शॉट को फ्रेम करें, और सुनिश्चित करें कि आपके स्थान पर पर्याप्त रौशनी है। ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए लेवल की जांच करें और इन-एप लेवल मीटर पर नजर रखें यदि आप लाल जोन में हैं, तो क्लिपिंग से बचने के लिए अपनी आवाज को कम करें या फोन को और दूर रखें। डॉल्बी ऑन के साथ अपने अपना माइक भी इस्तेमाल कर सकते हैं।