Coronavirus: मिजोरम सरकार ने लॉन्च किया COVID-19 मोबाइल एप, देगा वायरस की सटीक जानकारी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Apr 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Mizoram Government Launch COVID19 Mobile app For Public Know About It
covid 19 ap - फोटो : mizoram government site

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखकर मिजोरम सरकार ने कोविड-19 (COVID-19) मोबाइल लॉन्च किया है। लोगों को कोविड-19 मोबाइल एप में वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इससे पहले भी केंद्र सरकार कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कोरोना कवच और आरोग्य सेतु जैसे मोबाइल एप के साथ-साथ कई हेल्पलाइन नंबर जारी कर चुकी हैं।

    कोविड-19 मोबाइल एप लॉन्च करते समय में राज्य के आईसीटी मंत्री रॉबर्ट रोमाविया ने कहा कहा है कि इस एप से सरकार के साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को वायरस रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा है कि इस एप को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए बनाया गया है। साथ ही इससे संक्रमितों को ट्रैक करने में आसानी होगी।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: COVID -19: कोरोना को हराने के लिए भारत सरकार कैसे कर रही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

    COVID-19 मोबाइल एप को यहां से करें डाउनलोड

    यूजर्स को कोविड-19 मोबाइल एप में राज्य के साथ-साथ देश और दुनिया में इस जानलेवा वायरस की स्थिति की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यह एप लोगों को कोविड-19 से जुड़ी वीडियो भी दिखाएगा। वहीं, इस एप को मिजोरम सरकार की आधिकारिक साइट (mcovid19.mizoram.gov.in) से डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    राज्य के किसानों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    मिजोरम सरकार ने किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसान इन फोन नंबर 0389- 2311160 और 0389 2328564 पर सुबह 10 से लेकर दोपहर 2 बजे तक कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें